{"_id":"5bad0aa5867a55013a6c5669","slug":"153806708817-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार को एक अनशनकारी की तबीयत हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार को एक अनशनकारी की तबीयत हुई खराब
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों की मांग मनवाने के लिए आमरण अनशन पर बैठी आंदोलनकारी ललिता देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि अन्य तीन महिला आंदोलनकारियों का अनशन जारी है। शुक्रवार (आज) को प्रभावितों की जिलाधिकारी टिहरी से वार्ता होगी।
रोजगार, आर्थिक पैकेज सहित 18 सूत्री मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का आंदोलन एक अगस्त से जारी है। प्रभावित रामलीला मैदान में धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को आमरण अनशन पर बैठी आंदोलनकारी ललिता देवी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हीं के साथ अनशन पर बैठी रामेश्वरी व पुष्पा देवी का स्वास्थ्य सामान्य है। जबकि 17 दिन से आमरण अनशन कर रही सरस्वती को उच्च रक्तचाप की शिकायत हो रही है। दूसरी ओर धरना स्थल पर आयोजित सभा में कहा गया कि शुक्रवार को डीएम टिहरी के साथ आयोजित होने वाली बैठक में सारे मुद्दे रखे जाएंगे।