{"_id":"5bad089f867a557fec71d135","slug":"15380665695-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। 18वीं जनपदीय विद्यालयी शरदकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन हुआ। जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गैरसैंण की टीम ने जीता।
बृहस्पतिवार को उद्घाटन मैच कर्णप्रयाग और गैरसैंण की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्णप्रयाग की टीम निर्धारित 15 ओवर में मात्र 61 रन बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए गैरसैंण की टीम ने 13 ओवर में 62 रन बनाकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच दशोली और पोखरी की टीमों के बीच हुआ। दशोली ने पहले खेलते हुए 81 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए पोखरी की टीम ने 82 रन बनाकर मैच कब्जा लिया। प्रतियोगिता के संयोजक भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में अभी तक सात टीमों ने पंजीकरण किया है। प्रतियोगिता 15-15 ओवरों के हिसाब से नॉक आउट पद्धति से खेली जाएगी। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, जिला खेल समन्वयक केसी पंत, गोपाल सिंह बिष्ट, कमल चौहान, पृथ्वी रावत, सुनीता कठैत, जयदीप झिंक्वाण, भरत सिंह नेगी, प्राथमिक विद्यालय के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश टम्टा, विक्रम सिंह चौधरी मौजूद थे। संचालन पृथ्वी रावत और जयदीप झिंक्वाण ने किया।