{"_id":"5bad0899867a557ec7518b10","slug":"153806656316-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंगसा व बजीर एकादश ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंगसा व बजीर एकादश ने जीते अपने-अपने मैच
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। स्वर्गीय बूंदीलाल शाह मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में टंगसा एकादश और बजीर एकादश ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। जिला नियोजन समिति के सदस्य और बाटुला वार्ड के जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लिया और कड़ी मेहनत और लगन से खेलने को कहा।
बृहस्पतिवार को पहला मैच बाबा क्लब और टंगसा एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बाबा एकादश ने 12 ओवर में 50 रन जोड़े। टंगसा की टीम ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर ही मैच जीत लिया। टीम के लिए 33 रन और दो विकेट लेने वाले खिलाड़ी रितिक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच देवलधार और बजीर एकादश के बीच खेला गया। देवलधार की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 131 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए बजीर एकादश की टीम ने 11 ओवर में ही मैच जीत लिया। बजीर एकादश की ओर से 32 रन और एक विकेट लेने पर खिलाड़ी हैप्पी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरेंद्र राणा, भगत कनियाल, रविंद्र नेगी, क्रांति भट्ट, दिनेश शाह, लोकेंद्र रावत, संजू आर्य, सूरज बंडवाल, दीपक, आशीष, नीरज परमार, उदय सिंह रावत, राकेश गोदियाल आदि मौजूद थे।