फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इटली और भारत की संस्कृति योग के जरिए जूड़ेगी: प्रेमचंद अग्रवाल

इटली और भारत की संस्कृति योग के जरिए जूड़ेगी: प्रेमचंद अग्रवाल

Wed, 26 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
इटली और भारत की संस्कृति योग के जरिए जूड़ेगी: प्रेमचंद अग्रवाल
योग से जुड़ेगी इटली और भारत की संस्कृति : प्रेमचंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। इटली की चेंतरो स्टूडी भक्ति वेदांता संस्था की ओर से मंगलवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित एक रिसॉर्ट में इंटरनेशनल योगा रिट्रीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डॉ. चिन्मय पांड्या ने किया। इस मौके पर पंचकूला के कमिश्नर राजेश जोगपाल, उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज के चेयरमेन डॉ. एके कांबोज, सीमा डेंटल कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से पूरी दुनिया में योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इससे दुनिया में योग को लेकर माहौल बना है। इसे सबको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्था का योग की संस्कृति को बढ़ाने को लेकर आयोजन सराहनीय प्रयास है। इससे इटली और भारत की संस्कृति आपस में जुड़ेगी। डॉ. चिन्मय पांड्या ने कहा कि योग धर्म व आस्था से परे एक विज्ञान है। पूरा विश्व योग के कारण ही भारत को विश्व गुरु मानता है। पूरी दुनिया योग को आत्मसात कर रही है, जिससे इसके प्रति माहौल तेजी से बन रहा है। उन्होंने कहा कि अनेक सकारात्मक ऊर्जा के लिए योग का गीता में विशेष स्थान है। राहुल विश्नोई के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में इटली की फाबियो पिटी, वर्ल्ड टूर एंड ट्रेवल के डायरेक्टर शिव प्रसाद सिंह, देवी ग्रासनी, डीके शर्मा, हिमांशु गुप्ता, विजय बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed