फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुप्तखाल ट्रैक फतह के लिए भारतीय पर्वतारोहियों का नौ सदस्यीय दल हुआ रवाना

गुप्तखाल ट्रैक फतह के लिए भारतीय पर्वतारोहियों का नौ सदस्यीय दल हुआ रवाना

Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गुप्तखाल ट्रैक फतह के लिए भारतीय पर्वतारोहियों का नौ सदस्यीय दल हुआ रवाना
जोशीमठ/गोपेश्वर। भारतीय पर्वतारोहियों का नौ सदस्यीय दल 5760 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुप्तखाल ट्रैक को फतह करने के लिए रविवार को जोशीमठ से रवाना हुआ। वर्ष 2010 के बाद यह पहला दल है, जो रहस्यमयी गुप्तखाल पास की ट्रेकिंग पर निकला है। एडवेंचर ट्रेकिंग टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गांधी मैदान से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं सतोपंथ-स्वर्गारोहिणी ट्रैकिंग को गया दल सकुशल बदरीनाथ धाम लौट आया है।
विज्ञापन

पर्वतारोही दल के साथ 17 पोर्टर भी हैं। पहले दिन दल रात्रि विश्राम के लिए भ्यूंडार गांव के पास रुका। वर्ष 2010 में उत्तरकाशी के युवा माउंटेन गाइड विनोद पंवार के नेतृत्व में भारतीय दल ने गुप्तखाल ट्रेक को फतह किया था। गाइड विनोद ने बताया कि ट्रेक की खास बात यह है कि यह दो दर्रो और बेहद खतरनाक ग्लेशियर प्वाइंट से होकर गुजरता है। यह ट्रेक करीब सौ किमी का है। हाई एल्टीट्यूट दर्रों को पार कर माणापास के समीप यह ट्रेक पूर्ण होता है। ट्रेक को पार करने में करीब 11 दिन का समय लगता है। एडवेंचर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार का कहना है कि चमोली जिले में कालिंदीखाल के बाद गुप्तखाल ट्रेक सर्वाधिक रोमांचक भरा है। उधर, सतोपंथ-स्वर्गारोहिणी की ट्रैकिंग पर गए दल में बंगलूरू के 87 वर्षीय एचआर जोईस ने भी शामिल थे। माउंटेन ट्रैक्स की ओर से 12 सितंबर को दल स्वर्गारोहिणी की ट्रैकिंग पर गया। दल में मालदीव के ट्रैकर रवि और चित्रा भी शामिल थे। 16 सितंबर को देर शाम दल सकुशल बदरीनाथ धाम लौट आया। माउंटेन ट्रैक्स के संस्थापक राहुल मेहता का कहना है कि प्रतिवर्ष ट्रैकर स्वर्गारोहिणी की ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed