{"_id":"5b9e8bcb867a557f180c41e9","slug":"15371171146-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां देवराड़ी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां देवराड़ी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ मेला
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। रानीगढ़ क्षेत्र की मां देवराड़ी की पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ ही देवल गांव में तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया है। मेले के पहले दिन बच्चों व महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
रविवार सुबह मंदिर के पुजारियों ने मंदिर में मां देवराड़ी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद करीब दस बजे मंदिर परिसर में मेले की रंगारंग शुरुआत हुई, जिसमें क्षेत्र के प्राइमरी, जूनियर और जीआईसी सहित निजी विद्यालयों के छात्रों ने मार्चपास्ट किया। साथ ही महिला मंगल दल देवल, ग्वाड़, मझखोला, सिदोली की महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। मेले का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी ने किया। उन्होंने विधायक के हवाले से मेले को एक लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश डिमरी, जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, मेला समिति अध्यक्ष पंकज देवली, बरतोली के प्रधान भरत सिंह, देवल रेखा देवी, खरसाइं उम्मेद सिंह, गैंथी की सरोजनी देवी, कांडा के सते सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवल प्रभा देवली, गुड्डी देवी, बिमला देवी समेत मेला समिति के रमेश चौधरी, जीत पाल सिंह चौधरी, पंडित शक्ति प्रसाद देवली, राकेश, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।