{"_id":"5b9e8bc5867a557ea82f577f","slug":"153711710717-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावित आंदोलनकारियों ने फूंका देवप्रयाग विधायक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावित आंदोलनकारियों ने फूंका देवप्रयाग विधायक का पुतला
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने स्थानीय विधायक विनोद कंडारी का पुतला फूंका। प्रभावितों ने कंडारी पर 24 ग्राम पंचायतों के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के बैनर तले परियोजना कंपनी के खिलाफ आंदोलित है। मंच के संयोजक प्रभावितों के समर्थन में 15 अगस्त से अनशन कर रहे हैं। आंदोलनकारी सुनीता पांडे ने कहा कि स्थानीय विधायक ने बीते 15 सितंबर को डीएम कार्यालय में ड्रामा कर धरना प्रदर्शन किया और प्रभावितों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर आंदोलन समाप्त करने का भ्रम पैदा किया। प्रभावितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विधायक कंडारी ने इस कृत्य के लिए माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। आक्रोशित प्रभावितों ने विरोध स्वरूप विधायक कंडारी का पुतला फूंका। इस दौरान विधायक के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विमला देवी, अंजनी पांडे, पुष्पा थपलियाल, दीपा देवी, राजेश्वरी देवी, भागेश्वरी देवी, बीरा देवी, शांता देवी, सरोजनी, नरेंद्र पुंडीर, श्याम सिंह रावत, आदि मौजूद थे।