फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र संगठन आइसा छात्रों के लिए संघर्ष जारी रखेगा

छात्र संगठन आइसा छात्रों के लिए संघर्ष जारी रखेगा

Sun, 16 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
छात्र संगठन आइसा छात्रों के लिए संघर्ष जारी रखेगा
श्रीनगर। छात्र संगठन आईसा शिक्षकों की नियुक्ति, छात्रों के लिए किताब उपलब्ध कराने और रविवार को भी पुस्तकालय खुला रखने सहित अन्य मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आइसा छात्र हित के लिए लड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बजाय शोध छात्रों द्वारा पढ़ाए जाने का विरोध किया जाएगा। जब शिक्षक अपनी निर्धारित कक्षाएं पढ़ाएंगे और रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी, तभी शिक्षा का स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पुस्तकालय में सीबीसीएस पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकें बोरों में कैद हैं, इन्हें छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने का दबाव बनाया जाएगा। इस अवसर पर छात्र संघ कार्यकारिणी सदस्य अमन रावत, पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडेय, आइसा के नगर सचिव कपूर सिंह, सुमित लिंगवाल, राधिका नेगी, ज्योति पटवाल, कविता खत्री, पंकज, दर्शन और रोहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed