फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्वतारोहण के अभ्यास के लिए बीएसएफ का दल सतोपंथ रवाना

पर्वतारोहण के अभ्यास के लिए बीएसएफ का दल सतोपंथ रवाना

Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पर्वतारोहण के अभ्यास के लिए बीएसएफ का दल सतोपंथ रवाना
गोपेश्वर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीस जवान सतोपंथ में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेंगे। रविवार को बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने देश के अंतिम गांव माणा से सतोपंथ के लिए रवाना किया। दल में चार दिव्यांग जवान भी शामिल हैं। इन जवानों को वर्ष 2020 में एवरेस्ट फतह के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसएफ और आदित्य मेहता फाउंडेशन की पहल पर दल को सतोपंथ की दुर्गम और बर्फीली पहाड़ियों पर पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12000 से 16000 फीट की ऊंचाई तक ये जवान प्रशिक्षण लेंगे। बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने बताया कि बीएसएफ के जवान समय-समय पर दुर्गम क्षेत्रों में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लेने के लिए जाते हैं, लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि बीएसएफ के दिव्यांग जवान भी पर्वतारोहण का अभ्यास करेंगे। दल में शामिल जवानों को आदित्य मेहता फाउंडेशन के प्रशिक्षकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। फाउंडेशन के निदेशक आदित्य स्वयं दल में शामिल हैं। निदेशक आदित्य भी दिव्यांग हैं।
विज्ञापन



बीएसएफ के डीजीपी ने किए बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग। बीएसएफ के डीजीपी केके शर्मा ने अपनी पत्नी रेनू शर्मा और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद उन्होंने यात्रा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा जवानों सहित तीर्थ पुरोहितों और यात्रियों से भी बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को प्रात: 9.30 बजे बीएसएफ के डीजीपी शर्मा पत्नी सहित 15 सदस्यीय टीम के साथ हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर करीब 15 मिनट पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बाबा केदार का गंगाजल से जलाभिषेक किया। डीजीपी शर्मा के साथ आईजी आईडी शर्मा, कमांडेंट आरके नेगी व बी झा सहित बीएसएफ के 15 अधिकारी थे। डेढ़ घंटा केदारनाथ धाम में रुकने के बाद सभी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। इधर, मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि बरसात थमने के बाद से यात्रा में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। कपाट खुलने के बाद के केदारनाथ धाम में 6 लाख 51 हजार 844 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed