{"_id":"5b9d6ded867a557ea37f579c","slug":"15370439326-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। युवा कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर विजय माल्या को देश से भगाने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड पर वित्त मंत्री के विरोध में नारेबाजी की। केंद्र सरकार से मामले की जांच के साथ ही जेटली से इस्तीफा देने की मांग भी की। शनिवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान के नेतृत्व में कार्यकर्ता हरिद्वार रोड पर पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के समीप जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान धीमान ने कहा कि विजय माल्या के हाल में दिए बयान से साफ हो गया है कि वित्त मंत्री ने देश छोड़ने में उसकी पूरी मदद की। कहा कि सरकार की मिलीभगत से माल्या देश छोड़ने में कामयाब हुआ। कहा कि केंद्र सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को जनता इसका जवाब जरूर देगी। प्रदर्शनकारियों में जगावर, गौरव भारती, ऋषभ राणा, अंकुश, मयंक, अतुल, विमल, आकाश, जावेद, सुनील, सागर आदि मौजूद थे।