{"_id":"5b9d6de7867a557f6c068782","slug":"153704392616-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता पेशा नहीं, जनता की सेवा का माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता पेशा नहीं, जनता की सेवा का माध्यम
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और स्वामी चिदानंद महाराज ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता व्यवसाय नहीं, समाजसेवा और ईश्वरीय कार्य करने का सशक्त माध्यम माना जाता है। पत्रकारिता समाज में ऊर्जा भरने का एक आक्रामक साधन भी है। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता पेशा नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है।
पत्रकारों को घटनाओं का विवरण पेश करने तक समिति न रहकर जनता के सामने उसका विश्लेषण भी करना चाहिए। कहा कि पत्रकारों पर लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा, शांति और भाईचारा बनाए रखने की भी जिम्मेदारी है। सम्मेलन में एनयूजेआई के अध्यक्ष अशोक मलिक, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, महामंत्री मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश आर्य, उत्तराखंड प्रदेश के महामंत्री रविंद्र नाथ कौशिक, बृजेंद्र हर्ष, हितेश शंकर, सतीश जोशी, कार्यक्रम के संयोजक सुनील दत्त पांडे, अवधेश शिवपुरी, मनोहर सिंह आदि मौजूद थे।