फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अगले बरस तू जल्दी आ...

अगले बरस तू जल्दी आ...

Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अगले बरस तू जल्दी आ...
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। गणपति बप्पा मोरया..., अगले बरस तू जल्दी आ... के उद्घोष के साथ शनिवार को तेलपुर स्थित पंडाल में विराजमान गणेश जी को डाकपत्थर स्थित यमुना तट पर विदाई दी गई। भजनों की सुरमयी धुनों पर पूरा माहौल गणेश भक्ति के रंग में सरोबार हो गया। लोगों ने गणेश प्रतिमा के साथ जमकर अबीर और गुलाल खेला।

शनिवार सुबह आठ बजे पंडाल में गणेश जी की विशेष आरती उतारी गई। इसके बाद लोगों को प्रसाद स्वरूप मोदक भेंट किए गए। दोपहर 12 बजे गणेश जी की सवारी निकाली गई, जो कालिंदी अस्पताल, ब्राइट एंजेल स्कूल, अंबाड़ी होते हुए डाकपत्थर स्थित यमुना तट पर पहुंच संपन्न हुई। इसी दौरान माला शर्मा, नोनिता राना, राधा जायसवाल, सोनी आले, प्रतिभा आले, भागीरथी थापा, सुशीला थापा, लक्ष्मी क्षेत्री, बिंदिया राणा ने भजनों की प्रस्तुति दी। उनके पधारो म्हारे कीर्तन में रस बरसाओ, गाये गणपति जग वंदन, जय गणेश जय गणेश, देवा हो देवा, गोरखनाथ को, केसरी शिव लाई मनाऊ मांदे मांदे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। जहां अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ गणेश प्रतिमा का यमुना तट पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष जोगेंद्र शाह, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, प्रभात थापा, नरेंद्र सिंह थापा, योगेंद्र सिंह थापा, नीरज थापा, राजेश थापा, विपेंद्र थापा, राजेश आले, नंद बहादुर आले, जय बहादुर गुरुंग, दीक्षांत थापा, धृष्टध्युमन थापा, संदीप राना, सोमेश थापा, समरदीप थापा, मीनू शाह, द्रौपदी शाह, सीता थापा, अमिता थापा, कुसुम थापा, ज्योति गुरुंग, सरस्वती थापा, अनु थापा, अनुपमा थापा, लीला थापा, लक्ष्मी थापा, आशा चौहान, पार्वती मल्ल, नंदी बिष्ट, स्वाति थापा, शालिनी थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed