{"_id":"5b9d6dcd867a557fe51012b4","slug":"15370439009-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों के विरोध के बीच संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों के विरोध के बीच संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। क्षेत्र पंचायत डोईवाला की बैठक ग्राम पंचायत प्रधानों के विरोध के बावजूद कोरम पूरा होने पर संपन्न हो गई। विभागीय अधिकारियों की कम उपस्थिति के बाद भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बिजली, पानी और सड़क आदि के मुद्दे सदन में उठाए। लंबे समय बाद शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत डोईवाला की बैठक आहूत की गई थी। सुबह 11 बजे जैसे ही बैठक शुरू होने लगी तो नगर निकाय में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान बैठक के विरोध में नारेबाजी करने लगे।
उन्होंने प्रधानों को बजट आवंटित करने के लिए नारेबाजी की। बैठक में किसी सदस्य ने जब प्रधानों पर टिप्पणी की तो भड़के ग्राम प्रधानों ने ब्लाक में विरोध स्वरूप तालाबंदी की दी। जौलीग्रांट ग्राम प्रधान सागर मनवाल, भानियावाला प्रधान शेर सिंह सैनी, अठूरवाला विस्थापित की ग्राम प्रधान मंजू चमोली, कान्हरवाला प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, शबनम थापा, मारखमग्रांट के प्रधान परमिंदर सिंह ने निकाय में शामिल हुए पंचायतों को बजट नहीं देने से क्षेत्र का विकास प्रभावित होने की बात कहते हुए बैठक का विरोध किया।
वहीं, शोर शराबे के बीच कोरम पूरा हो जाने पर बैठक संपन्न हो गई। इस दौरान कालूवाला के बीडीसी पंकज रावत ने वन सीमाओं पर तारजाल लगाने, पेयजल के लिए ट्यूबवेल, बारिश के पानी से क्षतिग्रस्त पुश्ते बनाने का प्रस्ताव रखा। हर्रावाला की क्षेत्र पंचायत सदस्य विमलेश देवी ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया। ब्लॉक प्रमुख डोईवाला बीना देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी बीर सिंह राणा, एडीओ पंचायत टीएस राणा, बीएस नेगी, दरपान वोरा, आशा कुुडियाल, शिवानी भट्ट, मोहन सिंह चौहान, राजेंद्र तिवारी, सुरेंद्र सिंह नेगी, सतीश सेमवाल आदि मौजूद रहे थे।