{"_id":"5b9d6dc0867a557ec97f1c5b","slug":"15370438877-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग की कबड्डी में जीआईसी लांघा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग की कबड्डी में जीआईसी लांघा बना चैंपियन
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जेएस चौहान और जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत ने संयुक्त रूप से किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीआईसी लांघा ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिमीवाला की टीम को 29-24 के अंतर से हरा खिताब कब्जाया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिमीवाला ने महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर और जीआईसी लांघा ने जैन बालिका इंटर कॉलेज टीम को मात दे फाइनल में प्रवेश किया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीआईसी तिमली ने महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज की टीम को हरा खिताब कब्जाया। मनोज रतूड़ी, कुंवर सिंह राय, ए रहमान, अजय गिरी, अरविंद शर्मा, अजय कुमार, प्रद्युम्मन राणा, दलीप तोमर, जेएस चौहान, एसडी वर्मा, शैलेंद्र कुमार, निर्मल रावत, निशा खत्री, धन सिंह कंडारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
वहीं, जीआईसी कालसी में संपन्न हुई कालसी ब्लॉक की अंडर-17 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीजीआईसी साहिया ने कचटागांगरौ की टीम को हरा खिताब कब्जाया। इस मौके पर ब्लॉक खेल समन्वयक रवि रावत, मोहन मिश्रा, नितिन कुमार, जयदेव रावत, धनंजय, अर्चना खत्री, सुषमा खत्री, जया नौटियाल, मातवर, दिनेश चौहान, कुलतार सिंह गुलेरिया शामिल रहे।
विज्ञापन
अगले दौर में पहुंची आरा और दसऊ की टीम
साहिया। पर्वती युवा संगठन ग्राम सुरेऊ की ओर से शुरू हुई तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में 50 गांव की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर क्षेत्र में खिलाड़ियों की कमी नही है बस जरूरत है तो बेहतर प्लेटफार्म की। पहले दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबल में आरा गांव ने टिपोऊ और दसऊ ने सुरेऊ की टीम को हराकर अगले दोर में प्रवेश किया। इस मौके पर अतर सिंह चौहान, शूरवीर सिंह चौहान, महावीर सिंह बिष्ट, जवाहर सिंह बिष्ट, मीन सिंह चौहान, मुन्ना सिंह चौहान, प्रताप सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह पंवार, हाकम सिंह चौहान, लाल सिंह चौहान, प्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।