{"_id":"5b9d3d0c867a557e85729e8f","slug":"15370314182-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्त और वस्त्रदान कर मनाया गया अभियंता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्त और वस्त्रदान कर मनाया गया अभियंता दिवस
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। अभियंता दिवस पर भारत रत्न इंजीनियर सर मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अभियंताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दिए। गोपेश्वर में लोनिवि के निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लोनिवि के अधीक्षण अभियंता जेसी आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न सर एम. विश्वेसरैया और ई दत्ता ने भारत में अभियांत्रिकी को नया स्वरूप प्रदान किया है। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। अभियंता महासंघ की ओर से नगर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर लोनिवि के ईई वीएस रावत, सरद टम्टा, केबी नेगी और भूपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने भारत रत्न विश्वेसरैया, इंजीनियर आरके दत्त और इंजीनियर ध्यान प्रकाश राय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर इंजीनियर उत्तम सिंह, नितिन कपूर राज, उमेश घिल्डियाल, विनोद कुमार मलेठा, संतोष नेगी आदि मौजूद थे।
उत्तरकाशी में इंजीनियरों ने श्याम स्मृति वन में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे और जिला अस्पताल में रक्तदान किया। महासंघ की ओर से प्राथमिक विद्यालय भंकोली के छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट एवं जूते दिए गए। वहीं पालिका सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डीएम डा. आशीष चौहान, नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक रावल हरीश सेमवाल, महासंघ के अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, सचिव अमित रावत, ईई एसपी गुप्ता, जेपी सिलवाल, गुणानंद शर्मा, सत्येंद्र परमार सीमा राणा, जितेंद्र कुड़ियाल, भूपेश गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीनगर में अभियंताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया और 25 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही संयुक्त अस्पताल व कुष्ठ आश्रम में फल भी बांटे। इस दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर, विनोद नेगी, एसपीएस चौहान, सतीश भट्ट, हेमंत नौटियाल, दीपक लिंगवाल, हेमंत पठोई, ललित मोहन गैड़ी, संजीव चौहान आदि मौजूद थे।
जाखणीधार की प्रमुख ने भी रक्तदान किया
नई टिहरी। यहां अभियंताओं ने 46 यूनिट रक्तदान किया गया। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में इंजीनियर्स डे पर आयोजित रक्तदान शिविर का लोनिवि के ईई केएस नेगी और केएस असवाल ने शुभारंभ किया। इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष निर्मल नेगी, जाखणीधार की प्रमुख बेबी असवाल, राजेंद्र पाल, दीपक कुमार, केएस असवाल, संजय भारद्वाज, एसएस मखलोगा, अनूप रावत, तेजपाल सिंह, भीम निराला, राजीव नेगी, गुड्डी कठैत, डा. जेपी बहुगुणा सहित कई ने रक्तदान किया।