{"_id":"5b9d3d08867a557ff47dde23","slug":"153703141413-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिबदरी और नारायणबगड़ में आयोजित हुआ राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिबदरी और नारायणबगड़ में आयोजित हुआ राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार-बणूस की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत राजकीय कन्या हाईस्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं को स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र के प्रभारी डा. अशोक शर्मा ने बताया कि निरोगी और स्वस्थ शरीर के लिए नियमित पौष्टिक व ताजा भोजन जरूरी है। उन्होंने अंकुरित अनाज के नियमित सेवन, रसदार सब्जियों और सलाद का उपभोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम 350 ग्राम सब्जी की जरूरत होती है। तला-भुना भोज्य पदार्थ का कम से कम सेवन करना चाहिए। डा. दिनेश चौरसिया ने छात्राओं को अधिक प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, वसा, फाइबर वाले भोज्य पदार्थों के बारे में बताया।
जन जागरूकता रैली निकाली
आदिबदरी/नारायणबगड़। राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के तहत आदिबदरी और नारायणबगड़ में बाल विकास विभाग की ओर से जन जागरूकता गोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय आदिबदरी में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कुपोषण के निराकरण के टिप्स दिए। इस मौके पर अमर सिंह रावत, कुंवर सिंह नेगी, अनीता बहुगुणा, भरत रावत आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं नारायणबगड़ ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र चोपता, रैंस, केवर, नारायणबगड़, पास्तोली, भगोती, सनेड़, ज्यूड़ा आदि के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता और कुपोषण के बारे में बताया। इस मौके पर कमला नेगी, शकुंतला भंडारी, दीपा नेगी, प्रेमा रावत, दुर्गा जोशी आदि मौजूद थे।