{"_id":"5b9d3d04867a557e8601757c","slug":"153703141111-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक और डीएम से की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक और डीएम से की वार्ता
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/देवाल। देवाल के झलिया गांव के ग्रामीणों ने गांव के पुनर्वास की मांग उठाई। उन्होंने डीएम स्वाति एस भदौरिया से भेंट कर मांग का ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि 16 जून को अतिवृष्टि से गांव के आसपास भूस्खलन हुआ था और अब भूस्खलन का दायरा बढ़ रहा है। लिहाजा गांव के सभी 36 परिवारों का पुनर्वास किया जाए।
जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान बसंती देवी, दर्शन दानू, पूर्व प्रधान भागचंद्र सिंह दानू, पार सिंह, दीवान सिंह, दलवीर, हुकम सिंह, खीम सिंह, बचन सिंह, खिलाप सिंह, लाल सिंह, पुष्कर, राकेश, प्रदीप, मनोज रावत, गजेंद्र व ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में उन्हें जिस तोक में पुनर्वासित किया गया है, यह भूमि वन पंचायत की है। यहां पानी का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की ओर से उन्हें सूखी लकड़ियां तक इकट्ठा करने नहीं दिया जा रहा है, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने ग्रामीणों को अधिकारियों से रिपोर्ट मांगने के बाद आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।