{"_id":"5b9d3a42867a557ebc1946eb","slug":"15370307052-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा शिक्षकों को उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा शिक्षकों को उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से रोका
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पॉलीटेक्निक में संविदा पर तैनात शिक्षकों को संस्थान प्रशासन ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। संस्थान के इस निर्णय पर संविदा शिक्षकों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त कर प्रधानाचार्य से लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि प्रधानाचार्य का कहना है कि यह निर्णय उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के तहत लिया गया है।
शहर में संचालित हो रहे राजकीय पॉलीटेक्निक के विभिन्न विभागों में 12 शिक्षक संविदा पर तैनात हैं। शनिवार को संस्थान प्रशासन ने इन शिक्षकों को उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया। उत्तराखंड पॉलीटेक्निक संविदा शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश चौधरी ने बताया कि कुछ माह पूर्व राज्य सरकार ने संविदा कर्मियों के बजाय आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति किए जाने का निर्णय लिया था। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया था। उस दौरान संविदा कर्मियों के पक्ष में यह भी निर्णय लिया गया था कि जो पूर्व से संविदा पर नियुक्त हैं। उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। सर्वेश ने बताया कि शनिवार को संस्थान ने इसी आदेश का हवाला देते हुए यहां कार्यरत करीब 12 संविदा शिक्षकों को बिना किसी पूर्व सूचना के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। वहीं संस्थान के प्रधानाचार्य शफीक अहमद ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही संविदा शिक्षकों को उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से रोका गया है। विभाग से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।