{"_id":"5b9d3a2d867a557fea1193f2","slug":"15370306845-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मेडिकल कॉलेज के लिए पुराने को उजाडने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मेडिकल कॉलेज के लिए पुराने को उजाडने पर रोष
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बेस अस्पताल की हृदय रोग जांच संबंधी मशीनों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा शिफ्ट करने के फरमान से कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेसियों ने मशीनों को ले जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
डीजी हेल्थ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में स्थापित इको व टीएमटी मशीनों को नवसृजित राजकीय मेडिकल अल्मोड़ा से संबद्ध बेस अस्पताल हस्तांतरित करने के आदेश दिए हैं। अमर उजाला ने 15 सितंबर के अंक में नए मेडिकल कॉलेज के लिए पुराने की बलि शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इसको उजागर किया। डीजी हेल्थ के फरमान पर कांग्रेस पार्टी ने आक्रोश जताया है। कांग्रेसियों ने शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत और बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह से मिलकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज को चालू कराने के लिए पुराने मेडिकल कॉलेज से उपकरण ले जाना ठीक नहीं है। वह इन मशीनों को बेस अस्पताल से नहीं ले जाने देेंगे। जब नई मशीन आएगी, तभी इनको शिफ्ट करने दिया जाएगा। उन्होंने रोष जताया कि बेस अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। कांग्रेसियों ने कहा कि बेस अस्पताल श्रीनगर चार जिलों का रेफरल सेंटर हैं, लेकिन इसके मुताबिक यहां सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। एमसीआई की आंखों में धूल झोंकने के लिए यहां कागजों में फैकल्टी और संसाधन दिखाए जाते हैं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राजेश्वरी रावत, प्रदेश सचिव उम्मेद सिंह मेहरा, जिला प्रवक्ता गणपति भट्ट, जिला महामंत्री त्रिभुवन राणा, वीेरेंद्र नेगी, जगदीश भट्ट व विजय रावल मौजूद थे।