फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों के सामने अब आजीविका का संकट

ग्रामीणों के सामने अब आजीविका का संकट

Sat, 15 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के सामने अब आजीविका का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। गौहरीमाफी गांव में खेती किसानी पर निर्भर ग्रामीणों के सामने इस बरसात में बाढ़ के चलते आजीविका का संकट खड़ा हो पैदा हो गया है। गौहरीमाफी निवासी किसान सेवा सहकारी समिति के सदस्य भगवती सेमवाल ने बताया कि गांव में धान की फसल पूरे क्षेत्र में सबसे अधिक उत्तम प्रजाति और अधिक पैदावार वाली है, मगर इस साल बाढ़ के प्रकोप के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार को देररात सौंग नदी में आई बाढ़ व उसका पानी गांव में घुसने से तैयार हो चुकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से फसली नुकसान के मुआवजे का मानक बहुत कम है, जबकि किसानों द्वारा तैयार फसल को बाजार में बेचने पर एक बीघा खेती से करीब आठ हजार रुपये मिलते हैं, मगर प्रशासन मुआवजे के तौर पर किसानों को प्रति बीघे पर महज सात से आठ सौ रुपये का मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने बाढ़ की विभीषिका झेल रहे गांव के किसानों के लिए सरकार से उचित मुआवजे की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन

धान की फसल को हुआ सबसे अधिक नुकसान
रायवाला। बृहस्पतिवार रात गौहरीमाफी में आई बाढ़ से इस बार सबसे ज्यादा नुकसान तैयार हो चुकी धान की फसल को पहुंचा है। पूरी तरह तैयार हो चुकी फसल की कटाई शुरू होने से ऐन पहले आफत बनकर आई बाढ़ के पानी के साथ कीचड़ और गाद ने गांव की करीब 100 बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अधिकांश किसान प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed