फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे हुआ सुचारु

लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे हुआ सुचारु

Fri, 14 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे हुआ सुचारु

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो गया। हाईवे खुलने के बाद जोशीमठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में रोके गए करीब 1100 तीर्थयात्री वाहनों से बदरीनाथ धाम रवाना हुए। वहीं बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद 1454 तीर्थयात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए।

लामबगड़ में चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे बंद हो गया था। मेकाफेरी कंपनी ने जेसीबी से हाईवे शुक्रवार को सुबह दस बजे सुचारु कर दिया। लामबगड़ भूस्खलन एरिया में बड़े वाहन तो आसानी से आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन छोटे वाहन मिट्टी और पत्थरों में फंस रहे हैं। लामबगड़ क्षेत्र में संचार सेवा उपलब्ध न होने से यहां फंस रहे तीर्थयात्री अपने परिजनों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। मेकाफेरी कंपनी के सुुपरवाइजर हिमांशु का कहना है कि लामबगड़ में चट्टान से रुक-रुककर मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं, जिससे दिक्कतें हो रही हैं। मौसम ठीक होने के बाद लामबगड़ का ट्रीटमेंट कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed