{"_id":"5b9be9aa867a557f53454be1","slug":"15369445379-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रोफेसरों द्वारा क्लास न लिए जाने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रोफेसरों द्वारा क्लास न लिए जाने पर जताया आक्रोश
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। छात्रम छात्र संगठन ने स्नातक स्तर पर प्रोफेसरों द्वारा क्लास न लिए जाने की शिकायत कुलपति से की है। छात्रों का कहना है कि अधिकांश प्रोफेसर स्नातक कक्षाओं में अपने शोधार्थियों को भेजते हैं। इसके अलावा छात्रों ने कुलपति के समक्ष अन्य शिकायतें भी रखी है। छात्रों की शिकायत पर कुलपति ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
शुक्रवार को छात्रम छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुजीत गैरोला व अजय पुंडीर के नेतृत्व में कुलपति से वार्ता की। छात्रों ने कहा कि अधिकांश प्रोफेसर स्नातक स्तर पर अपनी कक्षाएं नहीं ले रहे हैं। प्रोफेसर अपने स्थान पर शोध छात्रों को कक्षाएं पढ़ाने के लिए भेज रहे हैं। छात्रों ने कुलपति प्रो. एससी बागड़ी से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है। कुलपति प्रो. बागड़ी ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। वार्ता करने वालों में राहुल सोनी, हिमांशु बिष्ट, पंकज असवाल, आशी भट्ट, श्वेता पटवाल, अनमोल भंडारी आदि मौजूद थे।