{"_id":"5b9be8d1867a557eb0417f17","slug":"153694432019-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने दिया मनरेगा कर्मियों के कार्यबहिष्कार को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने दिया मनरेगा कर्मियों के कार्यबहिष्कार को समर्थन
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर मुख्यालय पर वेतन भत्ता आदि मांगों के लिए मनरेगा कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को 10वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान भी कर्मियों की मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे रहे।
मनरेगा कर्मियों ने दस दिन बाद भी चार माह के वेतन व भत्तों का भुगतान न किए जाने पर आक्रोश जताया है। कर्मियों ने अब अपनी मांगों में प्रतिवर्ष पांच फीसदी वृद्धि किए जाने, योजनाओं के जीओ टैगिंग के लिए मोबाइल व नेटपैक की व्यवस्था किए जाने, प्रत्येक माह की सात तारीख तक मानदेय खातों में डाले जाने आदि मांगों को भी शामिल किया है। कहा कि मांगों के लिए जिला संगठन से वार्ता हो चुकी है। शीघ्र ही व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर प्रधान शुरवीर सिंह बिष्ट, मंगल सिंह व संजय रावत आदि भी कर्मियों के साथ धरने पर बैठे रहे। जबकि धरना स्थल पर विपिन भंडारी, प्रकाश नेगी, मुकेश भट्ट, अरविंद रावत, राजेश जयाड़ा, पंकज पैन्यूली, कुलदीप, विवेक बडोनी, सुरेंद्र बर्त्वाल, रूप मोहन व राकेश आदि मौजूद थे।