{"_id":"5b9be8ca867a557f5f41964a","slug":"15369443149-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयन व रश्मि रहे वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयन व रश्मि रहे वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर के छात्र नयन कोटियाल व छात्रा रश्मि गैथवाल लखनऊ विवि में आयोजित होनेे वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उक्त दोनों छात्रों का चयन बिड़ला परिसर में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता के दौरान किया गया।
शुक्रवार को बिड़ला परिसर में सोशल मीडिया देश के युवा के लिए वरदान से ज्यादा अभिशाप साबित हो रही, विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पौड़ी, टिहरी व बिड़ला परिसर के 27 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 12 प्रतिभागियों ने पक्ष व 15 ने विपक्ष में अपने विचार रखे। पक्ष में रश्मि गैथवाल व विपक्ष में नयन कोटियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजक मंडल की प्रो. मोनिका अग्रवाल ने बताया कि उक्त दोनों प्रतिभागी 18 सितंबर को लखनऊ विवि में आयोजित होने वाली वाद विवाद प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति व लखनऊ विवि संयुक्त रूप से कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 21 हजार की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा 11 हजार के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।