{"_id":"5b9be8c7867a557ff47ddd7c","slug":"153694431018-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने निकाली जन जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने निकाली जन जागरूकता रैली
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/थराली/गैरसैंण। बाल विकास विभाग की ओर से कर्णप्रयाग, थराली और गैरसैंण में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। कर्णप्रयाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को दें सही पोषण, तब होगा देश रोशन.., स्वास्थ्य एक नयी पहचान, मां और बच्चा दोनों खुशहाल... आदि स्लोगनों के साथ जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर सुपरवाइजर प्रियंका नौटियाल, संगीता रावत, सुमन खंडूड़ी, ऊषा बिष्ट और रेखा नेगी आदि थे। थराली के कुराड, चेपड़ो, तुंगेश्वर, तलवाड़ी खालसा, घनियालधार, सणकोट, सिमली, डुंग्री, गेरूड़, सुनला में आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रैली निकाली गई। रैली में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी गुड्डी रावत, ग्राम प्रधान चेपड़ों पृथ्वी सिंह, कुराड़ की सुशीला देवी,घनियाल धार के विक्रम बधाणी, दीपा देवी, कमला देवी आदि ने प्रतिभाग किया। वहीं गैरसैंण के मैहलचौरी केंद्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों ने भी जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर विमला गैरोला, सुनीता देवी, मीनाक्षी आदि मौजूद थे।