{"_id":"5b92e0ef867a557f17444d7b","slug":"15363524802-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडवाणा पर्व पर कूणा गांव में अवतरित हुए पांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडवाणा पर्व पर कूणा गांव में अवतरित हुए पांडव
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के कूणा गांव में शुक्रवार को नजारा महाभारत जैसे देखने को मिला। गांव की धरा पर पांडव अवतरित हो उठे। जिन्होंने गांव स्थित पंचायती आंगन में नृत्य कर लोगों को समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। करीब पांच साल बाद गांव में मंडवाणा पर्व का आयोजन किया गया है।
अब अगले छह दिन तक गांव में मंडवाणा पर्व की धूम रहेगी। युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव घर-घर जाकर लोगों से भिक्षा मांगेंगे। जीविका चलाने के लिए लोगों के खेतों में हल चलाएंगे। गांव के सार्वजनिक स्थान थारी में अखंड जोत जलाई जाएगी। इसके साथ ही लोग व्रत रखकर पांडवों की पूजा करेंगे। पर्व के आखिरी दिन पांडवों और कौरवों के बीच जमीन का बंटवारा होगा। जिसके बाद पांडव गांव की परिक्रमा करेंगे। स्याणा रिंकू पंवार ने बताया कि शनिवार को पांडव अपनी शक्ति का परीक्षण करेंगे। बताया कि स्थानीय देवताओं की इच्छा का पालन करते हुए मंडवाणा पर्व को मनाया जाता है। गांव की खुशहाली के लिए पर्व को मनाना शुभ माना जाता है। इस मौके पर पृथ्वी सिंह पंवार, एनडी पंवार, बलबीर सिंह, रघुबीर सिंह आदि मौजूद रहे।