{"_id":"5b92d962867a557fe978547e","slug":"153635054717-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुरकलां में महीनेभर से सड़क पर बह रहा सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुरकलां में महीनेभर से सड़क पर बह रहा सीवर
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुरकलां में महीनेभर से सड़क पर बह रहा सीवर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। हरिपुरकलां में करीब महीनेभर से चोक सीवर लाइन का दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। करीब पांच सौ मीटर सड़क पर बह रहे दूषित पानी की रोकथाम के लिए जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। इसके अलावा सड़क के गड्ढे भी मुसीबत बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील दिवस में शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामसभा हरिपुरकलां में सीवर लाइन बिछाने के दौरान विभाग द्वारा बरती गई लापरवाही का खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के समय सीवर लाइनों के चेंबर जगह जगह रिस रहे हैं। इससे सीवर का दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। सीवर के पानी से करीब पांच सौ मीटर सड़क काई से पट चुकी है। इससे राहगीर व दोपहिया वाहन सवार अक्स फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश ग्वाड़ी ने बताया कि हरिपुरकलां में प्रेम विहार चौक के आसपास सीवर उफनाने से चलना दूभर हो गया है। ग्राम प्रधान सत्येंद्र धमांदा ने बताया कि समस्या के बाबत तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
---
उक्त स्थान पर बरसात में सीवर लाइन का चेंबर ओवरफ्लो होने से दूषित पानी सड़कों पर बहने की समस्या है। समस्या का समाधान निकालने के लिए अवर अभियंता से कहा गया है। जल्द ही बाईपास पद्धति से समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
-राकेश कुमार, सहायक अभियंता जल निगम, सीवर विंग