फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विद्या भारती की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

विद्या भारती की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
विद्या भारती की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को विद्या भारती की 31वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस दौरान छात्रों ने लोक संस्कृति की मनमोहक झलक बिखेरी।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के मंगल अध्यक्ष संदीप मोगा और स्कूल प्रबंधक कुलदीप ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में अत्यंत महत्व है। खेल अनुशासन सिखाने के साथ ही शरीर को स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आठ सितंबर को समापन होगा। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तराखंड, ब्रज और मेरठ प्रांत की 93 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य उदयराज चौहान, क्षेत्रीय संयोजक सोरम सिंह, रामकुमार त्यागी, नत्थीलाल बंगवाल, प्रांतीय खेल प्रमुख अब्बल सिंह तोपाल, रविंद्र रावत, अशोक कुमार, रविंद्र मोहन शर्मा, धन सिंह सजवाण, गुलजार, बाज सिंह, विनय, भूपेंद्र मेहरा, जितेंद्र, गुलाब सिंह, पंकज, रविंद्र, विमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed