{"_id":"5b903ebb867a55013061abee","slug":"153617988414-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछवादून और जौनसार बावर के स्कूलों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछवादून और जौनसार बावर के स्कूलों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
पछवादून और जौनसार बावर के सभी स्कूलों में बुधवार को शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया गया। विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्कूलों में छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए तो सीनियर छात्रों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए जूनियर छात्रों की क्लास ली।
श्रद्धा प्रिपेटरी बाल संस्कार स्कूल लक्ष्मणपुर में नन्हे मुन्नों ने प्रथम राष्ट्रपति के चित्र के आगे दीप जला उन्हें नमन किया। प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। छोटे बच्चों ने शिक्षकों को उपहार स्वरूप पैन और डायरी भेंट की। इस मौके श्रद्धा शर्मा, गीतिका शर्मा, रविता चौहान, पम्मी, पूनम, कमलेश आदि मौजूद रहे।
द अल्टस स्कूल में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक झलक बिखेरी। शिक्षकों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरपर्सन वंदना नागर, मैनेजर हर्ष नागर, मेघा पुंज, पूर्णिमा भारद्वाज, शालिनी भारद्वाज, दीक्षा डंगवाल, कोमल साहू, सुषमा वर्मा, संतोष गोयल, प्रमोद, अमित सिंह, शिप्रा गोयल, शालिनी रावत, मीना गुसाईं, स्वाति, सविता, सत्यवीर ठाकुर, अभिषेक आदि मौजूद रहे। पछवादून विकास मंच ने जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। मंच संयोजक अतुुल शर्मा ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन उच्च कोटी के विद्वान और दर्शन शास्त्र के ज्ञाता था। उन्हें श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर मुकेश शर्मा, मनोज राठौर, सुनील तोमर, संजीव गुप्ता, ऊषा रानी वर्मा, शाहिदा बेगम, रजनी, सुनीता देवी, आशा रानी, मीनाक्षी तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में भी धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों को उपहार दिए। शिक्षकों के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिलेश, कमलेश, पंकज आदि मौजूद रहे।
जैन बालिका इंटर कॉलेज, द एनफील्ड स्कूल, आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज, महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़, द इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़, जीआईसी बेसोगीलानी, गुरू राम राय इंटर कॉलेज, डीआर किड्स स्कूल, सैपियंस स्कूल, ब्राइट एजेंल स्कूल में भी धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।
घर-घर जाकर सम्मानित किए शिक्षक
सेलाकुई। भाजपा के मंडल महामंत्री शूरवीर सिंह चौहान ने घर-घर जाकर सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद पंवार, प्रह्लाद शर्मा, सुंदर सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह पंवार, मदन मोहन बिजल्वाण, टीएस बुटोला, राजेश्वरी नौटियाल, उर्मिला गैरोला, उमा दत्त, विष्णु माया गुरुंग, नागेंद्र पांडेय, कुंवर, सरदार सिंह समेत कई शिक्षकों को उनके घर जा सम्मानित किया।
शिक्षकों का किया सम्मन
विकासनगर। शिक्षक दिवस पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदर्सू में बोर्ड परीक्षा शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल और पीटीए अध्यक्ष गोविंद सिंह ने अच्छा रिजल्ट देने के लिए शिक्षक केपी त्रिपाठी, आरडी डोभाल, सूरत पंवार, मंजू कुकरेती को सम्मानित किया।
स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
विकासनगर। केंद्रीय तिब्बती विद्यालय हरबर्टपुर में शिक्षक दिवस पर स्वच्छता पखवाड़े और हिंदी पखवाड़े की शुरूआत की गई। प्रधानाचार्य अनीता नरूला ने छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। हिंदी विषय पर छात्रों के बीच काव्य पाठ, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें अनामिका, श्रुति, प्रिया ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर दाबा नोरबू, पीएल सिंह, सुस्मिता पांडेय, रीता बाली, मधु पंत, येशी लाजोम, डोरजी, शालिनी, मनमीत आदि शामिल रहे।