फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल

Thu, 06 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल
केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां किसान विरोधी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग के लिए कांग्रेस परवादून कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका और शुगर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता और गन्ना किसान परवादून जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए थे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर किसान आत्मघाती कदम उठाने लगा है। सरकार भुगतान के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भुगतान का प्रावधान होने के बावजूद छह माह से किसान बाट जोह रहे है। भुगतान नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। प्रदर्शन में युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, गुलशन अरोड़ा, हरपाल सिंह सैनी, राजबीर सिंह खत्री, ग्राम प्रधान सागर मनवाल, अनिल पाल, शेर सिंह, सुनील दत्त, योगेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, गौरव मल्होत्रा, रहमान भुट्टो, हसीन अहमद, रमेश सैनी, बलवंत सिंह, त्रिलोक सिंह, शहजाद, सुमित थापा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed