{"_id":"5b903dd5867a557feb4e1cae","slug":"153617965420-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने कहा, विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने कहा, विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशियों ने कहा, विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। सूबे के पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के उम्मीदवारों के लिए बुधवार को जनरल गैदरिंग (आमसभा) आयोजित की गई। इसमें प्रत्याशियों ने महाविद्यालय की तमाम समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कॉलेज के विकास के लिए प्राचार्य और प्राध्यापकों के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। करीब दो घंटे तक आमसभा चली। इसमें क्रमवार प्रत्येक प्रत्याशी को विचार रखने का अवसर दिया गया।
कॉलेज के योग भवन में बुधवार को चुनाव संचालन समिति की ओर से सुबह करीब 10.30 बजे आमसभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एमपी नगवाल ने प्रत्याशियों को लिंगदोह समिति की सिफारिशों व अन्य जरूरी बातों से अवगत कराया। इस दौरान छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई से उम्मीदवारों ने कॉलेज की समस्याओं को छात्र-छात्राओं के सामने रखा। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताई। जिसमें बरसात में जलभराव, साइंस ब्लॉक की बदहाली, पेयजल के मुकम्मल इंतजाम और लाइब्रेरी आदि के लिए कार्य करना शामिल था। आमसभा में प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, उपचुनाव अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. मृत्युंजय शर्मा, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. डीएस मेहरा, डॉ. वीपी बहुगुणा, डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. विजेंद्र लिंगवाल, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद सिंह पंवार, मोनू कुमार, सचिव प्रत्याशी पंकज कुमार, शिवा सिंह, सहसचिव उम्मीदवार कृष्णा सैनी, ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति पैन्यूली, शिवानी, रवि कुमार, विनायक शर्मा आदि मौजूद रहे।
एसडीएम ने ली प्रत्याशियों की क्लास
एसडीएम हर गिरि ने छात्रसंघ चुनाव के सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक की। उन्होंने उम्मीदवारों को लिंगदोह समिति की सिफारिश से अवगत कराया। बताया कि चुनाव समिति और शासन की गाइडलाइन के मुताबिक ही किए जाने हैं। लिहाजा, किसी भी प्रत्याशी ने नियमों का उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी
छात्रसंघ चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। महाविद्यालय में उन्होंने जात्र-छात्राओं को पक्ष में लाने के लिए रिझाना भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कॉलेज में पठन-पाठन कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। फिलहाल महाविद्यालय में वोट फॉर की अपील गूंज रही है। छात्र-छात्राओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।