{"_id":"5b85804842c7924632549f30","slug":"153547577320-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा केंद्र की ओर से डुंग्री में आयोजित हुई ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवा केंद्र की ओर से डुंग्री में आयोजित हुई ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ ब्लॉक के डुंग्री के ब्रह्मतोली खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में रैगांव विजेता और पैतोली उप विजेता रहे। कबड्डी में डुंग्री विजेता और रैगांव की टीम उप विजेता रही।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए पूर्व प्रधान मुरारी लाल ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं से गांवों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक संयोजक दीपक गुसाईं ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से यहां के युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। इस दौरान आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में डुंग्री विजेता और पैतोली उप विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में राहुल गुसाईं ने प्रथम और हिमाशूं दानू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग मेें सौरभ सती प्रथम और धीरेंद्र सिंह द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ के जूनियर बालिका वर्ग में तमन्ना प्रथम और प्रियंका द्वितीय रही। सीनियर बालिका वर्ग में सविता ने प्रथम और प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक जूनियर वर्ग में मनोहर प्रथम और राहुल गुसाईं द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में सौरभ सती ने पहला और सोनू रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।