{"_id":"5b85803f42c79246344b3190","slug":"153547576415-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खुल सकता है पंचम सिंह की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर खुल सकता है पंचम सिंह की मौत का मामला
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैण। बछुवाबांण के चर्चित पंचम सिंह की मौत का मामला एक बार फिर खुल सकता है। पुलिस द्वारा पूर्व में की गई जांच के बाद मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को बंद कर दिया था, लेकिन परिजनों द्वारा हाईकोर्ट में गुहार लगाने के बाद कोर्ट ने चमोली पुलिस को मामले की एसआईटी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
एक जनवरी 2018 को बछुवाबांण निवासी पंचम सिंह का शव गांव के पास खेतों में पेड़ पर लटका हुआ मिला था। मामले में पुलिस की जांच के आधार पर नौ जुलाई को मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। पंचम की पत्नी चंद्रा देवी की ओर से जांच में संदेह जताते हुए उच्च न्यायालय में अपील दायर कर पुन: निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई थी। उधर थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी का कहना है कि पंचम सिंह के मौत के मामले में उन्हें जांच के दौरान जो भी साक्ष्य मिले हैं, उसी के आधार पर उन्होंने कार्रवाई की है। एसपी चमोली तृप्ति भट्ट ने बताया कि अभी कोर्ट के आदेश नहीं पहुंचे हैं। आदेश के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।