फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से बदरीनाथ हाइवे पर मलबा आना जारी

बारिश से बदरीनाथ हाइवे पर मलबा आना जारी

Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बदरीनाथ हाइवे पर मलबा आना जारी
श्रीनगर। भारी बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छह से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हो गया। शनिवार को दिनभर हाईवे के बंद होने का सिलसिला जारी रहा। कार्यदायी संस्था लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड एक स्थान पर मलबा हटाता, तो दूसरी जगह मलबा आ जाता। इससे यात्री जगह-जगह फंसते रहे। शनिवार रात तेज बारिश से हाइवे शिवपुरी, गूलर, मालाखुंटी, साकनीधार और तीनधारा समेत अन्य स्थानों में मलबा आने से बाधित हो गया। इससे पहाड़ की ओर होने वाली आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने के साथ ही यात्री जाम में फंस गए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि भारी बारिश से जगह-जगह मलबा आ रहा है। मार्ग पर 16 मशीन सड़क खोलने के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed