{"_id":"5b7f1e0342c792464c73dbcd","slug":"153505740111-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागड़ा पर्व पर गेंदों के फूलों से सजेगी महासू नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागड़ा पर्व पर गेंदों के फूलों से सजेगी महासू नगरी
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी/कालसी।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर महासू नगरी हनोल में मनाए जाने वाले हरियाड़ी पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी है। जल्द ही मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से सजाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हरितालिका तीज पर मंदिर परिसर में विशाल जागड़ा पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस बार 12 और 13 सितंबर को मंदिर परिसर में विशाल जागड़ा पर्व का आयोजन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को कालसी स्थित ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार/ उपाध्यक्ष स्वराज सिंह तोमर ने की। निर्णय लिया गया कि इस बार मंदिर परिसर को गेंदों के फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा। यात्रियों को कोई दिक्कत पेश न आए इसके लिए पूरी महासू नगरी रात भर बिजली से रोशन रहेगी। तहसीलदार ने पर्व को देखते हुए लोनिवि के अधिकारियों को खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को मंदिर परिसर के बाहर लगी क्षतिग्रस्त पानी की टोटियों को बदलने के निर्देश दिए। कहा श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन को बेहतर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। इस मौके पर जल संस्थान के सहायक अभियंता एसके श्रीवास्तव, लोनिवि के सहायक अभियंता पीएल डोभाल, वीएस सजवाण, राजस्व उपनिरीक्षक हनोल विनोद भंडारी, सचिव मोहनलाल सेमवाल, एनडी पंवार, राजाराम शर्मा, आरएस रावत, महेश, डॉ. निवेदिता सजवाण, आरके देवराज पुंडीर आदि मौजूद रहे।
यहां भी तैयारियां हुई तेज
हनोल स्थित महासू देवता मंदिर के साथ ही मेंद्रथ, कोटी बावर, ठडियार, कथियान, चिल्हाड़, बाणाधार, लक्सयार, लखवाड़, पंचरा, चंदऊ, थैना, कोटी, कोरुवा, गबेला आदि जगहों पर स्थित महासू देवता के मंदिरों मेें भी पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं।