{"_id":"5b7b26de42c792466835eef3","slug":"153479752511-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में दो सौ लोगों का किया चिकित्सीय परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में दो सौ लोगों का किया चिकित्सीय परीक्षण
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । उत्तराखंड लोक संस्कृति संरक्षण समिति की ओर से दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर सोमवार को शुरू हो गया। शिविर में करीब 200 लोगों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सा शिविर का डॉ. नाना साहेब व समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. नाना साहेब व टीम के सदस्य डॉ. दीपक व्यास, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. नवल किशोर, डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने रोगियों का चिकित्सकीय परीक्षण कर रोगों से बचने के लिए परामर्श दिया।
डॉ. नाना साहेब ने बताया कि चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक पद्धति से लोगों का इलाज किया जा रहा है। रोगों के संपूर्ण निराकरण के लिए आयुर्वेदिक औषधि सबसे कारगर है। इस अवसर पर मधुवन आश्रम के परमाध्यक्ष परमानंद दास, नगर निकाय मुनिकीरेती के पूर्व चेयरमैन मनोज द्विवेदी, चंद्रवीर पोखरियाल, शिवमूर्ति कंडवाल, रवि शास्त्री, गोपाल चौहान, नरेंद्र मैठाणी, सुनील थपलियाल, दिनेश व्यास, कुसुम कंडवाल, उषा रावत आदि मौजूद थे।