{"_id":"5b7b26db42c792463e41b4c1","slug":"153479752120-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में दुकान का छज्जा गिरा, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में दुकान का छज्जा गिरा, युवक घायल
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बड़ी कृषि सब्जी मंडी में दो दुकानों के छज्जे गिरने से एक युवक घायल हो गया। जबकि दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए निर्मल आश्रम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित बड़ी कृषि सब्जी मंडी में सुबह दस बजे व्यापारी संजय कुमार और अमित नागपाल की दुकान की बाहरी छत गिरने से नीचे काम रहे अमित जुनेजा चोटिल हो गए। संजय कुमार ने बताया कि दुकान में सुबह कर्मचारी सामान पैक कर रहे थे।
अचानक दुकान के बाहर छज्जे के गिरने से नीचे काम कर रहा एक कर्मचारी घायल हो गया जबकि अन्य बाल बाल बच गए। उन्होंने बताया कि घायल को शीघ्र मायाकुंड स्थित निर्मल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर पर चोट लगने के कारण टांके लगाने पड़े। इसके अलावा दुकान का छज्जा टूटने से उसके नीचे रखे कुर्सी, मेज, पंखा और फलों के कैरिट आदि सामान को नुकसान पहुंचा है।