फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भुलाया नहीं जा सकता राजीव गांधी का बलिदान

भुलाया नहीं जा सकता राजीव गांधी का बलिदान

Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
भुलाया नहीं जा सकता राजीव गांधी का बलिदान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर निगम परिसर स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नगर निगम स्थित राजीव गांधी पार्क में पूर्व पीएम की जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उनके अविस्मरणीय कार्यों में युवाओं के मताधिकार से लेकर देश में संचार क्रांति के जनक के तौर पर उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि उनकी दूरदृष्टिता के परिणामस्वरूप ही आज देश में कंप्यूटर से लेकर मोबाइल और गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण संभव हो सका है। कांग्रेस के नगर कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि देश में पंचायतों को निचले स्तर पर पूर्ण अधिकार देकर पंचायती राज जैसे एक्ट बनाकर उन्होंने देश की सबसे निचली संसद को मजबूत बनाने का कार्य किया है। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, सैय्यद मुमताज हाशिम काजमी, प्रदीप जैन, विमला रावत, वेदप्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, राजकुमार तलवार, मनोहर चावला, अब्दुल रहमान, उमा ओबरॉय, मधु जोशी, राजेश शाह, तनवीर सिंह, जगजीत सिंह, संजय शर्मा, रविंद्र बिरला, मनोज त्यागी, दिनेश चंद्र, पुरंजय राजभर, राजेश शाह, सावित्री देवी, सोहन लाल, अमरजीत धीमान, प्रदीप चंद्रा, गौरव यादव, प्रिंस सक्सेना, प्रवीन गर्ग, किशनपाल, हरीराम वर्मा, गौरव राणा, ऋषभ कुमार, सौरभ राणा, जगावर सिंह, सेवाराम बिरला, अब्दुल सिद्दीकी, जगजीत सिंह जग्गी, सूरज भट्ट, अमित पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने सद्भावना दिवस मनाया
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी ने कहा कि हर साल 20 अगस्त को देश में सद्भावना दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सद्भावना दिवस प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश देता है। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षक मीनाक्षी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान सुजाता श्रीधर, विनोद कोठियाल, रचित अग्रवाल, दीपिका तोमर, नीति चोपड़ा, सोनिया यादव, उर्मिला कंडवाल, लता, संगीता नवानी, प्रदीप रावत, अमित चटर्जी, विकास वार्ष्णेय, शिखा, अंबिका सेमवाल, लीला शर्मा, हेमलता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed