{"_id":"5b7b26d542c792464c73d56f","slug":"153479751517-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी संगीत को दुनिया के मंच पर ले जाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी संगीत को दुनिया के मंच पर ले जाने का संकल्प
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। स्टार प्लस पर प्रसारित ‘दिल है हिंदुस्तानी’ सीजन-2 के मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले युवा गायक संकल्प खेतवाल ने हिंदी व गढ़वाली फ्यूजन गीतों से सिर्फ उत्तराखंड के लोक संगीत को देश दुनिया तक ही नहीं पहुंचाया, बल्कि उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। रियलिटी शो में प्रतिभाग करने के बाद तीर्थनगरी पहुंचने पर संकल्प ने ‘अमर उजाला’ से अपने अनुभव साझा किए। बताया कि वह पहाड़ी लोक संगीत को दुनिया के मंच तक ले जाने के लिए जल्द ही मुंबई में शिफ्ट होंगे। फिलहाल कुछ दिन वह देहरादून स्थित अपने परिवार के साथ कुछ दिन बिताएंगे।
संकल्प ने बताया कि म्यूजिक रियलिटी शो में अब से पहले तक गढ़वाली गीतों को नाम के लिए पेश किया जाता था। उन्होंने इस शो में अपने बैंड ग्रुप भैरवाज और साथियों के संग गढ़वाली फोक को हिंदी गीतों के साथ पेशकर संगीत के चहेतों को उत्तराखंड के लोक संगीत की समृद्ध परंपरा को रूबरू कराया। बताया कि रियलिटी शो के जज प्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम, गायक सुनिधि चौहान और बादशाह ने पहाड़ी फोक को खूब पसंद किया। बताया कि शो में आने वाले मेहमान भी उत्तराखंड के गीत संगीत से प्रभावित हुए। उनका ग्रुप गढ़वाली गीतों को नए अंदाज में लाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इन दिनों ऐेसे गीतों की रिकार्डिंग चल रही है, जल्द ही गीतों को लांच किया जाएगा।
विरासत में मिली संगीत की शिक्षा
संकल्प के उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक संतोष खेतवाल के सुपुत्र हैं। संकल्प को संगीत और लोक संगीत की शिक्षा विरासत में ही मिली है। बकौल संकल्प परिवार में संगीत का माहौल होने के चलते वह बचपन से ही गीतों को गुनगुनाते रहे हैं। उनकी मां पुष्पा देवी गृहणी हैं, जबकि दो बहनें और एक छोटा भाई है। संकल्प ने बताया कि जल्द वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
तीर्थनगरी में प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत
गायक संकल्प खेतवाल का सोमवार को तीर्थनगरी पहुंचने पर तपोवन यूथ क्लब ने जोरदार स्वागत किया। तपोवन निवासी उनके प्रशंसक यशपाल कंडारी ने बताया कि संकल्प खेतवाल सोमवार को ऋषिकेश घुमने आए थे। इस दौरान फैंस ने उनके साथ सेल्फी खींची। प्रशंसकों की फरमाइश पर संकल्प ने कुछ गीत भी सुनाए। इसके बाद संकल्प ने लक्ष्मणझूला और मुनिकीरेती क्षेत्र का भ्रमण भी किया। शाम को वह देहरादून रवाना हुए। इस दौरान तपोवन के ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल, विवेक तिवारी, मनीष चौहान, वीरेंद्र गुसाईं, सुखवीर गुसाईं, शुभम नेगी, सुप्रीत, जग्गी पंवार, नवीन भंडारी आदि मौजूद थे।