फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनसीसी कैडेट बनने के लिए विद्यार्थियों में होड़

एनसीसी कैडेट बनने के लिए विद्यार्थियों में होड़

Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट बनने के लिए विद्यार्थियों में होड़
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला की राष्ट्रीय कैडेट कोर की सीनियर डिवीजन की सब यूनिट के कैडेट चयन के लिए सोमवार को कॉलेज में शारीरिक और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट बनने के लिए छात्राओं में अधिक उत्साह देखने को मिला। 25 सीटों पर 80 बच्चों ने पंजीकरण करवाया। डोईवाला महाविद्यालय के खेल मैदान पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और परीक्षाओं का आयोजन हुआ। एनसीसी डोईवाला यूनिट प्रभारी डॉ. नूर हसन की देखरेख में फिजिकल टेस्ट के लिए दौड़, पुशअप, वजन और ऊंचाई आदि का आधार बनाकर परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

बौद्धिक क्षमताओं को परखने के लिए प्रतिभागियों की सामान्य ज्ञान पर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें तर्कसंगत और विभिन्न विषयों के सामान्य ज्ञान का स्तर जानने का प्रयास किया गया। एनसीसी बटालियन मुख्यालय से आऐ सूबेदार कुंवर और हवलदार जगदीश सिंह ने शारीरिक परीक्षाओं को संपन्न कराया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने बताया कि जल्द चयनित कैडेट के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। पहली बार डोईवाला में गठित हो रही एनसीसी यूनिट के कैडेट बनने के लिए छात्र छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. एनडी शुक्ला, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. रवि रावत और डॉ. अनिल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed