{"_id":"5b7b26c842c792466408c1af","slug":"153479750320-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी सोमवार को पौने तीन लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी सोमवार को पौने तीन लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में पौने तीन लाख शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन व जलार्पण का सिलसिला सांध्यकालीन आरती के बाद तक अनवरत जारी रहा। सोमवार को शिवालय के दर्शन के विशेष महात्म्य के चलते नीलकंठ धाम में बीते रविवार की रात से ही कांवड़िए लाइनों में लगने शुरू हो गए थे। इस साल की यात्रा में अब तक 56.51 लाख से अधिक शिवभक्त पौराणिक शिवालय के दर्शन कर चुके हैं।
उधर सोमवार सुबह से ही तीर्थनगरी में गंगा घाटों पर कांवड़ियों की भीड़भाड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर और गंगा जल भरकर पैदल व यातायात मार्ग से प्राचीन शिवालय की यात्रा शुरू की। नीलकंठ धाम में दर्शनार्थियों के लिए ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे तक 2,65,600 शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके थे, देर शाम तक भी हजारों श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर बम बम भोले हर हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।