{"_id":"5b7b26c342c792465a6a4ae8","slug":"15347974987-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के दोषियों को मिले फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के दोषियों को मिले फांसी की सजा
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तरकाशी स्थित डुंडा में नाबालिग के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। सोमवार शाम संगठनों से जुड़े सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ घटना के विरोध में मुनिकीरेती क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने शत्रुघ्न घाट पहुंचकर बालिका के आत्मशांति की प्रार्थना की। कैंडल मार्च में शामिल श्रीगंगा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल ने कहा कि इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए।
उत्तराखंड लोक विकास समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि राज्य में पुलिस को बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए सघन अभियान चलाना चाहिए। संदिग्धों की धरपकड़ कर उन्हें प्रदेश से बाहर खदेड़ा जाना चाहिए। गंगा सुरक्षा समिति की अध्यक्ष मधु असवाल ने कहा कि उत्तराखंड की शांत वादियों में बाहरी संदिग्ध तत्व अशांति फैला रहे हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरुरी कदम उठाने की मांग की है।
मार्च में चंद्रवीर पोखरियाल, रविंद्र असवाल, नरेंद्र मैठाणी, विजय असवाल, मनोज द्विवेदी, सौरव गर्ग, अनुराग पयाल, अंकुर कुकरेजा, राकेश सेंगर, नितिश कंडारी, ललित पंवार, रवि शास्त्री, डॉ. राजे नेगी, आलोक बलूनी, उत्तम सिंह असवाल, सुनीता उनियाल, रेखा, पूनम शर्मा, शकुंतला, राजेश्वरी, दीपा, रेखा आर्य, रजनी पुंडीर, लक्ष्मी, विजया सिंह, शांति ठाकुर, पूजा सेलवान, उषा बडोला, मातवर चौहान आदि शामिल थे।