फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Mon, 20 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
गैरसैंण। तहसील मुख्यालय पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए व्यापारियों और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। यहां लोगों को उपचार के लिए रानीखेत, हल्द्वानी और श्रीनगर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लोग रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में लोगों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन, बाल रोग, महिला रोग सहित 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां स्टाफ नर्स और एक भी विशेषज्ञ कार्यरत नहीं है। अस्पताल में पांच फिजीशियन ही हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार पहाड़ के अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं कर रही है ताकि मैदानी क्षेत्र के पूंजीपतियों के अस्पताल चलते रहें। इसके बाद लोग जुलूस की शक्ल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचेे और प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक प्रदर्शन के बाद लोगों ने सीएचसी के चिकित्साधीक्षक के माध्यम से विभाग के उच्चाधिकारियों और सीएम को भेजा भेजा। उन्होंने जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. मनीभूषण पंत ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ नर्स की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। प्रदर्शन करने वालों में पूरन सिंह नेगी, छात्र नेता सूरज कुमार, खिमुली देवी, सरोज शाह, राज्य आंदोलनकारी धूमा देवी, कलावती, विमला गैरोला, रेणू, हेमा, सुषमा, संतोषी, मंजू, यशोदा, ममता आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed