{"_id":"5b7af24842c792466d281c27","slug":"15347840639-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने की कुलपति व विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने की कुलपति व विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विभिन्न समस्याओं के संबंध में वार्ता करने पहुंचे छात्रों ने कुलपति के विरोध में जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि कुलपति उनसे मिलने के बजाय कार्यालय छोड़ कर चली गई।
सोमवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार के नेतृत्व में छात्र विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कुलपति कार्यालय पहुंचे। प्रदीप पंवार ने कहा कि वह काफी देर तक कुलपति कार्यालय के बाहर बैठे रहे। इस बीच कुलपति को छात्रों की वार्ता के लिए आने की सूचना भी दी गई, लेकिन कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल छात्रों को मिलने के बजाय कार्यालय छोड़ कर चली गई, जिससे आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन के समक्ष कुलपति व विवि प्रशासन के समक्ष जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि चौरास परिसर में एटीएम, लाइट व्यवस्था, छात्रावासों में सफाई व्यवस्था संबंधी शिकायतें विवि प्रशासन से लंबे समय से की जा रही हैं, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।