फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी अटल की स्मृति

दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी अटल की स्मृति

Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी अटल की स्मृति
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश/मुनिकीरेती। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर नगर व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों की ओर से सभाएं आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा नगर मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि वह एक महान राजनेता थे, उनकी स्मृति देशवासियों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता व शिक्षाविद् देवेंद्र दत्त सकलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, रविंद्र राणा, सुदेश कंडवाल, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता ममगाईं, इंद्र कुमार गोदवानी, दिनेश सती, विनोद शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, शिवकुमार गौतम, हरीश आनंद, पूर्व दरजाधारी राज्यमंत्री उषा रावत, स्नेहलता शर्मा, कविता शाह, कपिल गुप्ता, अंकुर कुकरेजा, भगतराम कोठारी, संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, रीना शर्मा, राजकुमारी पंत, कृष्ण कुमार सिंघल, बृजेश शर्मा, मोनिका गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मैत्री सामाजिक संस्था की ओर से पूर्व पीएम के निधन पर त्रिवेणीघाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष समाजसेवी कुसुम जोशी, एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र जोशी, नंदनी जोशी, चंद्रकला, नीलम रतूड़ी, नागेंद्र रतूड़ी, कमला नेगी, सीमा नेगी, शुभम जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मुनिकीरेती मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, राकेश सेंगर, अनिल बडोला, संजय बडोला, मुनेश कुमार, शांति ठाकुर, उषा बडोला, आशीष कुकरेती, नवीन आर्य, सचिन सेलवान, पूनम जोशी, मनीष कुकरेती, सूरजमणि भट्ट, दिनेश सेमवाल, राजीव गौड़, विक्रम रावत, सुरेंद्र रतूड़ी, राधाकृष्ण रयाल, नरेंद्र मैठाणी आदि मौजूद थे।
नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल ने पूर्व पीएम के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह नेगी, सुरेंद्र कुलियाल बंदेमातरम, योगेश राणा, भगवती रतूड़ी, निर्मला उनियाल, सरस्वती जोशी, सरिता भंडारी, पूजा सेलवान, बीना जोशी, सुनीता नेगी, शोभा बड़थ्वाल, शशि कंडारी, विमला डोभाल, अनीता बिष्ट, जयप्रकाश कोठारी, आशाराम व्यास, दिनेश कोटियाल, राजेंद्र थलवाल, गोपाल चौहान, तोताराम उनियाल, देवेश उनियाल, सुनील थपलियाल, राकेश पुरी आदि मौजूद थे।

श्रीराम नाम धुन पर किया पाठ
भाजपा स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला मंडल व व्यापार संगठन द्वारा संयुक्तरूप से पार्टी के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान श्रीराम नाम धुन का पाठ किया गया। मौके पर अनिल मल्होत्रा, अश्वनी गुप्ता, गुरुपाल बत्रा, रामप्रसाद बिजल्वाण, भरत लाल, गजेंद्र नागर, शकुंतला राजपूत, गोपाल अग्रवाल, त्रिवेंद्र नेगी, जीतू अवस्थी, बबली देशवाल, विनीता शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संजीव वर्मा, अर्जुन भंडारी, मोहन नागर, सुरजीत राणा, कैलाश गुप्ता, आकाश सिंघल आदि मौजूद थे। वहीं कलावती सरस्वती पब्लिक स्कूल डांडी रानीपोखरी में पूर्व पीएम वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक वंदना भट्ट, हरि प्रसाद काला, विपिन देव भट्ट, शिवानी शर्मा, भगवती आदि मौजूद थे।

विद्यार्थियों को अटल के जीवन के बारे में बताया
पारिजात चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, चौदहबीघा में पूर्व पीएम के निधन पर सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापक पूर्णा जोशी ने विद्यार्थियों को उनके राजनैतिक जीवन के बारे में बताया। भगवती देवी पूर्णानंद सरस्वती शिशु मंदिर महाराष्ट्र निवास में खुशियां पीपल इन सर्च ऑफ हैप्पीनेस व इनर व्हील क्लब ऋषिकेश की ओर से पूर्व पीएम के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। मौके पर सत्यप्रकाश बंगवाल, प्रधानाध्यापक सरोज गुप्ता, रेखा गर्ग, मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ. ऋतु प्रसाद, डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, आरती गौड़, सुधीर ध्यानी, नीलम ममगाईं, अनीता रयाल, प्रीति नेगी, चारू रस्तोगी आदि मौजूद थे।

कल्याण समिति ने दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संदीप शास्त्री, कमलेश्वर रतूड़ी, राजेंद्र बिष्ट, एसएस चौहान, मुकेश शर्मा, अजीत शर्मा, एसके चौहान, सुरेंद्र बुटोला, दीपक चौहान, संजय उनियाल, संपूर्णानंद पैन्यूली, एसपीएस चौहान, महेंद्र बिष्ट, गंगा बिष्ट, विनोद मित्तल, देवेश्वर रतूड़ी आदि मौजूद थे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शहीद स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा, संजय शास्त्री, बलवीर नेगी, युद्घवीर चौहान, गंभीर मेवाड़, विक्रम भंडारी, बचन सिंह कंडवाल, डीएस गुसाईं, प्रेम सिंह रावत, महिपाल सिंह, अवधेश गौड़, मुन्नी ध्यानी, यशोदा देवी, बीना कोठारी, विजय पंत आदि मौजूद थे। इसी तरह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर अनीता ममगाईं, सुभाष जाटव, पुरुषोतम जाटव, भूमेश्वर भूमि, विजेंद्र मोघा, पिंटू जाटव, मुकेश चौधरी, नितिन शर्मा, अनिल थापा, निखिल बड़थ्वाल, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद थे।

बसपा ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
बहुजन समाज पार्टी ने निधन पर पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पंकज जाटव, राजेेश जाटव, प्रदीप कुमार, बीर बहादुर, अशोक कुमार, वीरभारती गौतम, परमेश्वर राजभर, जसकरण यादव, राजवीर सिंह, महावीर सिंह, राधे जाटव, अमन कर्णवाल, रामबदन साहनी, विकास जाटव, रविंद्र जाटव, रमेश गौतम, मनोज जाटव, सुनील गोस्वामी, विमलेश दीक्षित आदि मौजूद थे। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व्यापारियों ने उनकी आत्मशांति के लिए कामना की।


वाजपेयी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति
दूनमार्ग स्थित व्यापार सभा भवन में शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में शहर के तमाम व्यापारी शामिल हुए। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा ने सभा में वाजपेयी के जीवनकाल पर प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने देश को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने देश की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अनेक सराहनीय कार्य किए। कहा कि देश, राजनीति और समाज के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। सभा में यशपाल अग्रवाल, सुभाष कोहली, श्रवण जैन, अजय गुप्ता, सूरज गुलाटी, नरेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, नितिन गुप्ता, पवन शर्मा, राकेश नागपाल, नवल कपूर, प्रदीप दूबे, संजीव कुकरेजा, प्रदीप कोहली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed