{"_id":"5b77325642c7924651653dcb","slug":"15345383177-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में चेतावनी निशान के निकट बही गंगा, शाम को दर्ज की गई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में चेतावनी निशान के निकट बही गंगा, शाम को दर्ज की गई गिरावट
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार दोपहर में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के करीब पहुंच गया। इस दौरान नदी का जलस्तर 339.34 मीटर आंका गया। नदी के जलस्तर बढ़ने से गंगा के किनारे कई घाट डूब गए। शुक्रवार को दोपहर के समय गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से पानी घाटों तक पहुंच गया। वहीं त्रिवेणी घाट में गंगा आरती प्लेटफार्म जलमग्न हो गया। यही स्थिति मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला आदि इलाकों में नदी के किनारे बने घाटों पर रही।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 339.10 मीटर दर्ज किया गया। वहीं दोपहर 12 बजे जलस्तर 339.32 और दोपहर एक से दो बजे तक नदी का जलस्तर सबसे अधिक 339.34 मीटर आंका गया, जो कि चेतावनी निशान 339.50 मीटर से महज 16 सेंटीमीटर नीचे है। इस दौरान जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणीघाट स्थित गंगा आरती के प्लेटफार्म तक पानी पहुंच गया। हालांकि शाम होते होते गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। शाम चार बजे नदी का जलस्तर 339.12 मीटर, शाम छह बजे 339.01 मीटर और रात आठ बजे 338.94 मीटर दर्ज किया गया।
जारी