{"_id":"5b76feaa42c792464d1ba4f3","slug":"153452508910-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक मुन्नी देवी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक मुन्नी देवी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने घाट ब्लाक के आपदा प्रभावित फाली और स्यांरी गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
फाली गांव के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि शीघ्र गांव की सुरक्षा के लिए भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा कार्य कराया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय घाट के भवनों के लिए भूमि चयनित कर दी गई है। शीघ्र यहां भवनों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। आईटीआई घाट का एक साल के लिए विस्तार किया जाएगा। विधायक ने कहा कि स्यांरी गांव के क्षतिग्रस्त पड़े पैदल रास्ते का मनरेगा और आपदा मद से सुधारीकरण कार्य करवाया जाएगा। घाट क्षेत्र में नंदप्रयाग-मुनियाली-ग्वांई, नौना-बनाला, बांजबगड़-बंगाली-रुईसाण, सुतोल-कनोल-वाण और सितेल-प्राणमति-कनोल सड़क के नवनिर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इन सड़कों का कार्य शुरू हो जाएगा। नंदप्रयाग-घाट (19 किमी) सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए भी शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस मौके पर दिलवर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद, मनोज रावत, दीपक और संतोष नेगी आदि मौजूद थे।