फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारियों ने आयोजित की शोक सभा

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारियों ने आयोजित की शोक सभा

Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारियों ने आयोजित की शोक सभा

विज्ञापन
गोपेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर चमोली जिले में बाजार बंद रहे और जगह-जगह शोक सभाएं आयोजित की गईं। बदरीनाथ हाईवे स्थित मैठाणा गांव में अटल वाटिका का निर्माण कर करीब 200 फलदार पौधे रोपे गए।
गोपेश्वर में व्यापार मंडल के आह्वान पर दिनभर बाजार बंद रहा। सभी व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक सभा की। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, प्रकाश तिवारी, आयुष चौहान, देव गौड़, रघुवीर बर्तवाल, नीलम सिंह नेगी, पुष्पा आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिनभर गोपेश्वर बाजार बंद रहा। बदरीनाथ हाईवे स्थित मैठाणा गांव में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व शिक्षक जसवंत लाल और ग्रामीणों ने अटल वाटिका का निर्माण कर यहां करीब 200 फलदार पौधे रोपे। इस मौके पर शशी देवी, प्रेम लाल, गोपाल लाल, गुड्डू, कैलाश पल्लव, रविंद्र कुमार, मुन्ना लाल आदि मौजूद थे। जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्जित कर शोक सभाएं आयोजित की।
विज्ञापन


न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता
गोपेश्वर। चमोली जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्यायिक कार्यों से विरत रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर सिंह मनराल, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, ज्ञानेंद्र खंतवाल, सतीश सेमवाल, प्रकाश भंडारी, भवान सिंह चौहान, नंदन बिष्ट, समीर बहुगुणा, किशन सिंह फरस्वाण, प्रमोद चौहान, भीमेंद्र रावत, संदीप रावत आदि मौजूद थे। वहीं, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बदरी-केदार के पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद भट्ट, महेंद्र सिंह रावत, सिद्धार्थ शंकर आदि ने भी शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed