{"_id":"5b76fea542c79246325488c1","slug":"15345250847-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकलश यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकलश यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों का हुजूम
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। प्राचीन बटलेश्वर मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा और महायज्ञ के दौरान शुक्रवार को भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। मंदिर पहुंचे शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। महिला कीर्तन मंडल के भजन-कीर्तनों से रौली घाटी गूंज उठी।
शुक्रवार को सुबह छह बजे से बटलेश्वर मंदिर में पूजा शुरू हुई। आचार्य ब्राह्मणों की ओर से भगवान का जलाभिषेक किया गया। कथावाचक आचार्य कुशलानंद सती की अगुवाई में सुबह नौ बजे से जलयात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में दूर-दराज के गांवों से शिवभक्त शामिल हुए। दोपहर करीब दो बजे से शिव महापुराण कथा शुरू हुई। कथावाचक आचार्य कुशलानंद सती ने कहा कि सत्संग और कथा सुनने से मन पवित्र होता है और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। बटलेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राणा और सचिव कुंवर सिंह रावत ने बताया कि विशाल भंडारे के साथ शनिवार को अनुष्ठान का समापन होगा। इस मौके पर पुष्कर रावत, सैन सिंह, नारायण सिंह रावत, मीना देवी, देवेंद्र रौतेला, प्रेम सिंह, ज्योति राणा और विजया देवी आदि मौजूद थे।