{"_id":"5b6b5a794f1c1bed238b5670","slug":"15337621602-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको क्या हुआ, आप उठते क्यों नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपको क्या हुआ, आप उठते क्यों नहीं...
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
आपको क्या हुआ, आप उठते क्यों नहीं...
बेटे का शव देखकर मां हुईं बेहोश, पछाड़ खाकर बेसुध हुईं पत्नी पूजा
शहीद हमीर को आज सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
जम्मू-कश्मीर में बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में बीते मंगलवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हमीर सिंह पोखरियाल का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ बुधवार देर शाम गुमानीवाला स्थित कुंजापुरी कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे बेटे का पार्थिव शरीर देखते ही मां राजकुमारी देवी और पत्नी पूजा फूट-फूूटकर रो पड़ीं। पत्नी पूजा आपको क्या हुआ, आप उठते क्यों नहीं... कहते हुए पछाड़ खाकर गिर पड़ीं।
शहीद हमीर सिंह पोखरियाल का पार्थिव शरीर बुधवार शाम करीब सवा सात बजे को रायवाला छावनी के वाहन से सैन्य सम्मान के साथ गुमानीवाला स्थित कुंजापुरी कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ रही। हमीर सिंह का पार्थिव शरीर देखते ही मां राजकुमारी रोते-बिलखते बेहोश गईं। वहीं पत्नी पूजा दहाड़ मारकर रोते हुए आपको क्या हुआ, आप उठते क्यों नहीं, मेरा बाबू जिंदा है... कहते हुए पछाड़ खाकर गिर पड़ीं और बेसुध हालत में बड़बड़ाती रहीं। इस बीच मेजर राहुल मिश्रा व अन्य सैन्य अफसरों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। परिवार के लोगों को चुप कराने के दौरान सैन्य अफसरों की आंखें भी नम हो गईं।
इस दौरान मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेजर राहुल मिश्रा, लेफ्टिनेंट हितेश यादव, नायक सूबेदार जीएम पाटिल, एसडीएम हर गिरि, नायब तहसीलदार केडी जोशी, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, लक्ष्मी सजवाण, ग्राम प्रधान पुष्पा उनियाल, खदरीखड़क माफ के प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, भट्टोवाला के सतीश रावत, गढ़ी मयचक से जयेंद्र रावत, कमल सिंह, ज्योति सजवाण, राजेश व्यास, विपिन पंत, अनीता ममगाईं, आशा रौथाण, सुंदरी कंडवाल, किशोर चंद रमोला, अनिल सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह सजवाण, आजाद सिंह, नवीन सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद हमीर सिंह के पिता जयेंद्र सिंह पोखरियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे अंतिम यात्रा घर से शुरू होगी। इसके बाद हरिद्वार बाईपास मार्ग से ऋषिकेश से होते हुए मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद श्मशान घाट पर पहुंचेगी। जहां सैन्य सम्मान के साथ शहीद हमीर की अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने दिया रास्ता, अमर रहे के लगाए नारे
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सैन्य वाहन में शहीद हमीर सिंह पोखरियाल के पार्थिव शरीर को हरिद्वार बाईपास मार्ग से उनके घर तक पहुंचाया गया। इस बीच बाईपास मार्ग से गुजर रहे वाहन सवार कांवड़ियों ने रास्ता दिया। उन्होंने सैन्य वाहन को देखते हुए एक किनारे खड़े होकर भारत माता की जय और शहीद हमीर अमर रहे के नारे लगाए।
शहीद को नमन के लिए उमड़ा गांव
शहीद हमीर सिंह को देखने के लिए हरिद्वार बाईपास मार्ग से गुमानीवाला में कुंजापुरी कॉलोनी तक बड़ी संख्या में ग्रामीण कतार में लगे रहे। सेना का वाहन गुजरने के दौरान सभी भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्रादाबाद और हमीर पोखरियाल अमर रहे के नारे लगाते रहे।
राजनीतिक दल के बैनर पर जताई नाराजगी
एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने शहीद हमीर सिंह पोखरियाल के साथ एक राजनेता का बैनर गुमानीवाला मार्ग पर लगा दिया। इस पर मौके पर मौजूद कई स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे गलत करार देते हुए कहा कि ऐसे दुखद समय में इस तरह के बैनरों को लगाना ठीक नहीं है।